पश्चिम चंपारण जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की हुई घोषणा, कृष्णा बिंद बने जिला अध्यक्ष, अर्चना बाला बनीं महिला अध्यक्ष

बिट्टू कुमार
पश्चिम चंपारण/बेतिया। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा पश्चिम चंपारण से चलने के महीनों बाद मधेपुरा पहुंची है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में मंगलवार को पश्चिम चंपारण स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान एमएलसी अफाक अहमद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा बिंद, नवनिर्वाचित महासचिव कमलेश कुमार, अभियान समिति के संयोजक कुंदन पाण्डेय, मुख्य प्रवक्ता रश्मि राव, पूर्व महासचिव राघवेंद्र पाठक ने हिस्सा लिया और जन सुराज को मजबूत करने के लिए कई सारी योजना बनाई। कार्यक्रम के बीच प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। कार्यक्रम में जन सुराज को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए जिला की महिला अध्यक्ष अर्चना बाला ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में हजारों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं जन सुराज परिवार को आने वाले दिनों में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में तैयार करने की रूपरेखा तैयार की। 2 अक्टूबर को पार्टी बनने के बाद संगठन को मजबूत बनाने के लिए और भी निम्न प्रयास किए जाएंगे। जन सुराज जिला संरक्षक समिति से बद्री पांडेय, बुधई राम, काशी चौधरी, अख्तर “बुलबुल मियाँ”, दीनानाथ प्रसाद, जिला अध्यक्ष कृष्णा बिंद, संगठन महासचिव कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज