जमुई : रॉन्ग नंबर वाली लव स्टोरी आयी सामने

0
35
Spread the love

 प्रेमी संग यूपी से भाग बिहार आई लड़की की शादी, फिर 5 माह बाद घर में पुलिस की एंट्री

 जमुई। बिहार में एक रॉन्ग नंबर वाली लव स्टोरी सामने आई है। मामला जमुई जिले से जुड़ा है। जमुई जिले के एक युवक की गलती से एक बार यूपी के कानपुर कॉल लग गई। कॉल पर दूसरी ओर एक लड़की थी। फिर दोनों के बीच बात होन लगी। व्हाट्सएप और फेसबुक पर चैटिंग भी होने लगी। दोनों के बीच एक दूसरे को जानने का सिलसिला इस कदर शुरू हुआ कि दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा कि यूपी की नाबालिक लड़की ने अपना घर छोड़ा और अपने प्रेमी विकास कुमार के साथ भागकर बिहार आ गई। यहां जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के घुटिया गांव पहुंचकर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
शादी के बाद युवक विकास कुमार जॉब के लिए केरल चला गया। इधर कानपुर में नाबालिग लड़की के घर वालों ने कल्याणपुर थाना में बेटी के अपहरण करने को लेकर मामला दर्ज कराया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को युवक के बारे में बताया। यूपी पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लास्ट लोकेशन झाझा थाना क्षेत्र में मिली। इस पर यूपी पुलिस जमुई के झाझा पहुंच गई।
झाझा पहुंची यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी और घुटिया गांव पहुंचकर नाबालिक लड़की को अपने संरक्षण में झाझा थाना लाई। यूपी पुलिस के पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने 21 मई को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अपने संसाधनों के माध्यम से इस केस की छानबीन कर रही थी।
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस को पता चला कि लड़की झाझा थाना के घुटिया निवासी विकास कुमार के घर में है। इसकी सूचना पर यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब पांच महीने बाद लड़की को उसके घर से सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले पर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस की सूचना पर नाबालिक लड़की को विकास कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है। विकास इस लड़की को उसके घर के समीप से ही लेकर भागा था और फिर मंदिर में शादी रचा ली। फिलहाल न्यायालय में इस लड़की का बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here