जमुई: बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे बाइक सवार को हाईवा ने घसीटा

 एक की मौत, दूसरा पटना रेफर

जमुई | जमुई लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर पाड़ो गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार पीच लदा हाईवा बाइक सवारों को 1 किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

बरहट प्रखंड के नूमर गांव निवासी 40 वर्षीय कुशेश्वर यादव और 70 वर्षीय प्रभु यादव अपनी बेटी के लिए लड़का देखने लक्ष्मीपुर जा रहे थे। जैसे ही वे बिशनपुर मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे पीच लदा हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रभु यादव सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि कुशेश्वर यादव बाइक समेत हाईवा के अगले चक्के के पास फंस गए।
भागने के चक्कर में चालक हाईवा को 1 किलोमीटर तक चलाता रहा, जिससे कुशेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर वाहन छोड़कर हुआ फरार:

घटना के बाद चालक मटिया के पास हाईवा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, सड़क जाम:

घटना की सूचना मिलते ही बरहट, लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायल प्रभु यादव की हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया।

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम:

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने 30 मिनट तक पाड़ो के पास सड़क जाम कर दिया। वे चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना