लोग अपने गठबंधन को मजबूत कर लें तो अच्छा होगा : चिराग

अभिजीत पांडे
पटना । एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है और कहा चेंज जरूर होगा। जो भी एक सीट इन्होंने जीती थी वह भी इस बार उनसे छिन जाएगी। जितना ये लोग हमारे उपर बोलते हैं, उससे थोड़ा भी काम अगर अपनी पार्टी के लिए करते तो ज्यादा बेहतर होता।

चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन जीरो पर आउट होगा। यह चेंज जरूर आएगा। ऐसी बातें करने के बजाय थोड़ी सी मेहनत अपने प्रत्याशियों पर कर लेते। उन पर भी काम कर लेते. जितना ध्यान मेरे प्रधानमंत्री मुझ पर, हम लोगों पर दे रहे हैं। उसका एक प्रतिशत हिस्सा भी अपने प्रत्याशियों, अपने गठबंधन की चिंता कर लेंते तो अच्छा होता ।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को कांग्रेस के नेताओं को बुलाना चाहिए। बोल दें एक बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को की थोड़ा सा समय बिहार को भी दे दें तो उनके गठबंधन की मजबूती दिखेगी। गठबंधन मजबूत होगा तो संभवत: यह लोग अपनी जमानत बचा पाएंगे नहीं तो शायद ये लोग जमानत बचाने में भी कामयाब ना हों। जिस चेंज की यह बात कर रहें हैं वह चेंज जरूर होगा। किशनगंज सीट इस बार हमलोग जीत लेंगे।

तेजस्वी यादव चुनाव में लगातार बीजेपी पीएम मोदी और उनके सहयोगियों पर निशाना साधने में लगे हैं। जिसका मुंहतोड़ जवाब भी उन्हें मिल रहा है। तेजस्वी यादव ये लगातार कह रहे हैं कि इस बार नतीजे चेंज होंगे, कुछ अलग होंगे, चौकाने वाले होंगे। इस पर चिराग पासवान ने उन पर तंज कसा है, उन्होंने कहा कि इन्हें अपने गठबंधन को मजबूत करने की सोचनी चाहिए, कहीं इनके उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने के काबिल भी नहीं रहेंगे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!