इतिहास में दर्ज है!

7 अगस्त 1947

हिंदुस्तान के आजाद होने की मुनादी कर दी गई थी। मगर चालाक अंग्रेजी हुकूमत ने जाते-जाते हमारे मुल्क को दो हिस्सों, हिंदुस्तान पाकिस्तान में बांट दिया। तमाम सोशलिस्ट नेता और कार्यकर्ता लंबी-लंबी जेल की यातनाओं को सहकर बाहर निकले थे। उन्होंने तय किया कि हम नयी बनने वाली सरकार में शामिल न होकर जम्हूरियत को मजबूत करने के लिए सोशलिस्ट पार्टी बरकरार रखकर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हिंदुस्तान के बटवारे की मर्माहत पीड़ा से आहत सोशलिस्ट नेताओं ने एक साझा बयान जारी किया।

दोस्तों,

हम आजादी की दहलीज पर हैं। 15 अगस्त को हमारा मुल्क खुदमुख्तार (Self government) तथा जल्द ही गणराज्य बनेगा। कई नस्लो के लंबे संघर्ष और कुर्बानी का यह फल चखने को मिलेगा। हालांकि यह फल दर्द और दुख के साथ कड़वा है। 150 सालों के ‘बाटों और राज करो’ तथा हमारे राष्ट्रीय जीवन की बुराइयों के कारण हमारे मुल्क के कुछ हिस्से अलग कर दिए गए हैं। जब तक दर्द और क्रोध में बांटे गए हिस्से मोहब्बत तथा स्वेच्छा से एकता में शामिल नहीं हो जाते तब तक भारतीय भाग्य अधूरा रहेगा और उसकी आजादी अधूरी रहेगी।

हमारा मानना ​​है कि समाजवाद ही वह सीमेंट है जो बटे हुए इस हिस्से को एकता के सूत्र में पिरो देगा।

अपील कर्ता
–‐‐——‐——-
आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण, यूसुफ मेहरअली, कमला देवी चट्टोपाध्याय, अच्युत पटवर्धन, अशोक मेहता, पुरुषोत्तम त्रिकम दास, डॉ. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसफ अली और मुंशी अहमदद्दीन।
…………………………………………………………
बंटवारे की आग ने हिंदू-मुस्लिम को एक दूसरे के खून का प्यासा बना दिया था। गांधीजी नोआखाली में दंगों को रोकने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर डटे थे। उनके साथ सुचेता कृपलानी और डॉ. राममनोहर लोहिया भी लगे हुए थे। अगर सोशलिस्टों की इस अपील को सुना जाता, तो हिंदुस्तान-पाकिस्तान में हो रहे आपसी मजहबी झगड़ों तथा बांग्लादेश में हो रहे नरसंहारों से बचा जा सकता था।

– प्रोफेसर राजकुमार जैन

  • Related Posts

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत में संगठित किसान आंदोलन के जनक स्वामी…

    Continue reading
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए