अपने परिजनों के उपेक्षित वृद्धजनों की सेवा हमारा सौभाग्य : गरिमा

 बड़ा रमना मैदान के दक्षिणी छोर पर नगर निगम द्वारा संचालित 50 बेड वाले वृद्धाश्रम का महापौर ने कराया समारोह पूर्वक शुरुवात,

 सरकारी खर्च से संचालित वृद्धाश्रम को “सेवा-आश्रम” जैसी व्यवस्था में चलाने की महापौर ने की कर्मियों से अपील,

 आवासित वृद्धजनों के साथ भोजन करते महापौर ने दिया सुखद वातावरण व आपस में मेल जोल बनाकर रहने के अनेक टिप्स,

 

बेतिया। बड़ा रमना मैदान के दक्षिणी छोर पर नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित 50 बेड वाले “सरकारी वृद्धाश्रम” का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को समारोह पूर्वक शुरुवात कराया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपने परिजनों के उपेक्षित और पीड़ित होकर हमारे यहां आवासित हुए वृद्धजनों की सेवा हम सबके लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर है।
महापौर ने की कर्मियों से अपील के रूप में कहा कि नगर विकास विभाग के अंतर्गत सरकारी खर्च से संचालित इस ‘वृद्धाश्रम’ को हम सबको “सेवा-आश्रम” के रूप में संचालित करना है।
आवासित वृद्धजनों के साथ भोजन करते हुए महापौर ने सुखद वातावरण व आपस में मेल जोल बनाकर रहने के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए सामूहिक तौर भोजनालय में एक साथ भोजन करना ज्यादा अच्छा होगा। वैसे चाहे तो हमारे वेटर आपको अपने शयन कक्ष में भी नियमित रूप सुबह की चाय बिस्किट, नाश्ता,दोपहर का खाना और रात का भोजन मुहैया कराएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने वृद्ध आश्रम के नवनियुक्त अधीक्षक, लेखपाल, केयर गिवर्स, सुरक्षा प्रहरी, प्रबंधक, रसोइया, धोबी, नाई, योगा प्रशिक्षक, सफाईकर्मी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथैरेपिस्ट आदि कर्मियों से कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि अपने ही परिवार के बड़े बुजुर्गों की तरह इन सबका विशेष सम्मान, सेवा और प्यार जताते रहें। उनकी सुविधा और संतुष्टि के लिए समय देना, उनकी जरूरतों की देखभाल करना, उनके साथ समय बिताना और उनके साथ सम्मान-भावना और खुशहाली के लिए सबसे अधिक प्रयास करना है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अभी आप सबकी संख्या कम है, लेकिन धीरे धीरे यहां रहने के लिए और जरूरतमंद बुजुर्ग आएंगे। हम और अन्य सरकारी अधिकारी गण नियमित रूप यहां आते रहेंगे। इस मौके पर उपनगर आयुक्त, जीविका डीपीएम, सिटी मिशन मैनेजर, जीविका नोडल अधिकारी, अन्य जीविका अधिकारी (दीदी की रसोई), निगम के अन्य अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है