आसान नहीं होता कर्पूरी होना : उपराष्ट्रपति

कहा: उन्होंने देश में एक अद्वितीय छाप छोड़ी

रामजी कुमार

समस्तीपुर। आसान नहीं होता कर्पूरी होना। कर्पूरी ठाकुर जी, भारत के महान सपूत, सामाजिक न्याय के सच्चे मसीहा थे। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय को बढ़ावा देकर देश में एक अद्वितीय छाप छोड़ी। उक्त बातें महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने शुक्रवार को जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी महाविद्यालय परिसर में आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंन्ती समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प पूरा किया। अपने जीवन में, उन्होंने कभी भी कोई व्यक्तिगत संपत्ति अर्जित नहीं की और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा को समर्पित कर दिया। वे विधानसभा चुनाव कभी नहीं हारे, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। बिहार जैसे राज्य में, वे पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। बताते चलें कि शुक्रवार को जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी महाविद्यालय परिसर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंन्ती धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम जननायक के पुत्र केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर, ने तमाम अतिथियों का मिथिला की परंपरा के मुताबिक स्वागत किया। स्वागत संबोधन के बाद उपसभापति, राज्यसभा, हरिवंश ने जननायक के व्यक्तित्व एवं कीर्तित्व की चर्चा की। इसके पुर्व जननायक के पुत्र रामनाथ ठाकुर, विधानपार्षद डाॅ तरूण कुमार आदि गणमान्य लोगों ने उपराष्ट्रपति का कर्पूरी ग्राम में प्रथम अभिनंदन किया। तदुपरांत श्री धनखड ने जननायक के पैतृक आवास एवं गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय स्थित त्रिमूर्ति भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड लगाये। मौके पर महामहिम राज्यपाल, बिहार, आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, नित्यानन्द राय, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भागीरथ चैधरी, सांसद शाम्भवी चैधरी, विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार सहित एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई