पूसा कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका सराहनीय, हर ओर चर्चा : कृषि मंत्री

 भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति का अनावरण करने का सौभाग्य मिला

-89.5 एफएम चैनल का भी किया जाएगा मीडिया सेंटर से प्रसारण

रामजी कुमार

समस्तीपुर। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चौधरी ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भारत की एक महान विभूति की प्रतिमा के अनावरण का अवसर उन्हें मिला है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को जो भी जरूरत होगी उसको पूरा करने का वे प्रयास करेंगे ताकि और अच्छा काम हो और प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विश्वविद्यालय सराहनीय भूमिका निभा रहा है जिसकी हर ओर चर्चा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर डिजिटल एग्रीकल्चर में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में मीडिया सेंटर अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 89.5 एफ एम चैनल का भी प्रसारण किया जाएगां जो किसानों को कृषि एवं इससे संबद्ध जानकारी उपलब्ध करवायेगी। मीडिया सेंटर के अंतर्गत टीवी स्टूडियो भी बनाया गया है जिसमें आडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी और किसानों को विश्वविद्यालय के यू ट्यूब, फेसबुक एवं अन्य माध्यमों के जरिए प्रसारित किया जाएगा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि पत्रकारिता एवं अन्य छात्रों के लिए यह सेंटर एक लैब का कार्य भी करेगा जिसके माध्यम से छात्रों को विडियो प्रोडक्शन तथा पत्रकारिता के प्रैक्टिकल स्किल सिखाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह , डीन बेसिक साइंस डॉ अमरेश चंद्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर राम सुरेश वर्मा, निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमन त्रिवेदी, डॉ महेश कुमार , डॉ सी के झा, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ सतीश कुमार, डॉ राज्यवर्धन समेत विभिन्न शिक्षक, वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात