किशोरियों को बेहतर खानपान और माहवारी प्रबंधन का महत्व समझना जरूरी : डा. मीरा पाठक

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस कल

द न्यूज 15 

नोएडा। बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के लिए किशोरावस्था से ही सावधानी बरतना जरूरी है। जानकारी के अभाव में माहवारी प्रबंधन में लापवाही बरतने पर जहां संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है वहीं बेहतर पोषण के अभाव में किशोरियों को आगे चलकर गर्भावस्था के दौरान गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह कहना है स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मीरा पाठक का।भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डा. मीरा पाठक का कहना है- सुरक्षित यौन संबंधों के बारे जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।  गर्भनिरोधक पद्धति को सुरक्षित ढंग से कैसे अपनाएं, अनचाहे गर्भ और असुरक्षित गर्भ से कैसे बचें, इसकी जानकारी प्रमाणिक स्रोतों से उपलब्ध कराने, माहवारी प्रबंधन और साफ-सफाई के बारे में जानकारी देने के लिए इन विषयों पर बात की जानी चाहिए। किशोरियों को शारीरिक बदलाव और माहवारी के बारे में तथ्यपरक जानकारी देकर भविष्य में आने वाली तमाम परेशानियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा माहवारी के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है। साफ-सफाई के लिए सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें कि नेपकिन को छह से आठ घंटे में जरूर बदलें, अन्यथा इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। गौरतलब है कि यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के प्रसार को कम करने के लिए हर वर्ष 12 फरवरी को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता  दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यौन और प्रजनन से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को बताना है, ताकि समय रहते समस्या की पहचान हो और उपचार किया जा सके।डा. मीरा कहती हैं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रोटीनयुक्त भोजन की ज्यादा जरूरत होती है, साथ ही कैल्शियम, विटामिन, आयरन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फल, ‌सब्जियों और अनाज लेना जरूरी होता है, ताकि शारीरिक यौन परिपक्वता विकसित हो सके। किशोरियों में पोषण की कमी आगे चलकर गर्भावस्था में भी जोखिम बढ़ा सकती है।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी