उलटा पड़ सकता है रमजान को लेकर इजरायल का फैसला

गाजा में युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ही अल अक्सा मस्जिद में एंट्री पर पाबंदिया बढ़ा दी गई हैं। माना जा रहा था कि 10 मार्च से शुरू होने वाले रमजान के महीने में पाबंदियां कुछ कम कर ली जाएंगी, लेकिन उससे उलट ही फैसला लेते हुए इजरायल सरकार इनमें इजाफा करने जा रही है। इजरायली सेना के पूर्व अफसर डान हारेल ने कहा कि ऐसा कदम उठाना मूर्खता होगा। उन्होंने कहा कि इससे तो पूरे मुस्लिम वर्ल्ड में ही एक उबाल पैदा होगा। तो वहीं इजरायल के एक अरब मूल के सांसद वलीद अल्हवाशला ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यदि पाबंदियां लगाई गईं तो फिर यह आग में घी डालने जैसा फैसला होगा। मुस्लिम मान्यता के अनुसार अल अक्सा मस्जिद ही वह जगह है, जहां से पैगंबर मुहम्मद जन्नत गए थे। इस मस्जिद में हर दिन हजारों मुस्लिम आते हैं और रमजान के महीने में तो आंकड़ा कहीं ज्यादा हो जाता है। हालांकि यह परिसर संवेदनशील रहा है और अकसर यहां अरबों एवं यहूदियों के बीच झड़पें होती रही हैं। इस्लाम में रमजान के महीने को पवित्र माना जाता है. इस साल रमजान की शुरुआत मार्च से होने वाली है। लेकिन उससे पहले इजरायल ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे दुनिया भर के मुसलमान भड़क सकते हैं. येरूशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद में एंट्री पर पाबंदियों को लेकर इजरायल सरकार सोच विचार कर रही है। इस मस्जिद और उसके आसपास के परिसर पर इस्लाम, यहूदी और ईसाई मत के अनुयायियों के अलग-अलग दावे हैं। खासकर इस्लाम के लोगों का मानना है कि यहां पैगंबर मोहम्मद ने अपना आखिरी वक्त गुजारा था और यहीं से जन्नत गए थे। वहीं यहूदी इसके एक हिस्से को डोम ऑफ रॉक कहते हैं। PM बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि इस संबंध में एक फैसला ले लिया गया है। हालांकि उन्होंने अब तक यह नहीं बताया है कि क्या फैसला लिया गया है। वहीं इस मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि आखिरी निर्णय मस्जिद की सुरक्षा में लगी एजेंसियों की सिफारिशों के बाद लिया जाएगा। इजरायली कैबिनेट की रविवार को मीटिंग हुई थी, जिसमें इस बात पर मंथन हुआ कि कैसे अल अक्सा मस्जिद में एंट्री से अरबों को जाने से रोका जाए। इजरायल की ओर से पहले ही मस्जिद में एंट्री को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। खासकर रमजान के महीने में पाबंदियां काफी हद तक हटा ली जाती हैं, लेकिन इस बार उलटे इजाफा ही हो सकता है।

  • Related Posts

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने…

    Continue reading
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    अमेरिका-इजरायल के ईरान पर जारी हमलों के बीच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला