मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों से चल रहे सऊदी अरब के संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चुपके से यूएई का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने देश के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की है. यह जानकारी इजरायली सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सीएनएन को इजरायली सूत्र ने बताया कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चुपके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया है। सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि एजेंडे में ईरान का दबदबा रहा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां दोनों देशों ने अपने कॉर्डिनेशन को बढ़ाया है. इसमें मौजूदा ईरान युद्ध भी शामिल है।
इजरायल पीएम के ऑफिस ने नहीं की दौरे की पुष्टि
हालांकि, इजरायली पीएम के ऑफिस ने इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। न्यूज चैनल ने विदेश मंत्रालय से इस मामले में संपर्क किया था। इधर, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मिस्र के इंटेलिजेंस चीफ अब्बास कामेल 26 सितंबर 2023 को इजरायल गए थे। सिर्फ इस चेतावनी को देने के लिए कि गाजा पर धमाका करेगा।
रविवार को द वॉल ऑफ स्ट्रीट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गाजा के बारे में इजरायल को मिस्र की तरफ से कम से कम तीन चेतावनी दी गई थीं। आखिरी चेतावनी हमले से कुछ दिन पहले नेतन्याहू को फोन कॉल पर दी गई थी।
इजरायली पीएम ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया निराधार
हालांकि, नेतन्याहू के ऑफिस ने इस तरह की किसी भी चेतावनियों को मिलने से इनकार ही किया है. साथ ही इन मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। साथ ही कहा है कि इसका मकसद उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंचाना है। इधर, विरोधियों को कहना है कि इन आरोपों का इस्तेमाल जवाबदेही तय करने के लिए किया गया है।

