इजराइल ने नए कोरोना वेरिएंट के कारण 7 अफ्रीकी देशों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

यरुशलम, दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के एक नए वेरिएंट का पता चलने के बाद इजरायल ने 7 अफ्रीकी देशों के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बी.1.1529 के रूप में भारी उत्परिवर्तित वेरिएंट की रिपोर्ट के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और स्वास्थ्य मंत्री नित्जन होर्विट्ज ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना, जि़म्बाब्वे, मोजाम्बिक, नामीबिया और इस्वातिनी को लाल देशों के रूप में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘इन देशों के लोग इजरायल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।’

उन्होंने कहा, इन देशों की यात्राओं से स्वदेश लौटने वाले इजरायली नागरिकों को 7 दिनों के लिए एक क्वारंटीन मोटल में रहना होगा, भले ही उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया हो।

बयान के अनुसार, उन्हें दो निगेटिव पीसीआर टेस्ट के बाद छोड़ दिया जाएगा। टेस्ट से इनकार करने वाले यात्रियों को 12 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने नए कोरोना वेरिएंट का पता लगा लिया है और अभी इसके प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।

Related Posts

Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

Continue reading
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर