आईएसएल : एससी ईस्ट बंगाल के कोच बोले, टीम में अच्छे खिलाड़ियों की कमी

वास्को (गोवा), इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद एससी ईस्ट बंगाल के कोच मैनुअल डियाज ने निराशा जताते हुए कहा कि उनकी टीम में इस तरह के मैच खेलने के लिए अच्छे खिलाड़ियों की कमी है। कोलकाता के दिग्गजों ने एक और मैच में खराब प्रदर्शन किया, क्योंकि टीम को ओडिशा एफसी से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टूर्नामेंट में टीम की परेशानी बढ़ गई।

उन्होंने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और पिछले सीजन के उपविजेता एटीके मोहन बागान से 3-0 से हार गए थे।

डियाज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “फिलहाल, हमारे पास इस तरह के मैच खेलने के लिए अच्छे खिलाड़ियों की कमी है, जिसके कारण अंक तालिका में नीचे जा रहे हैं। हमारा काम टीम को बेहतर बनाना है।”

ओडिशा एफसी के खिलाफ हार के बारे में बताते हुए डियाज ने कहा कि पहले 30 मिनट अच्छा खेलने के बाद, हमने मैच को हाथ से जाने दिया।

डियाज ने कहा, “इंडियन सुपर लीग के तीन मैचों में यह हमारा सबसे खराब प्रदर्शन रहा, क्योंकि हमने आखिरी के बारह मिनट में अपना ध्यान खो दिया और इस दौरान विरोधी टीम ने सेट पीस में गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया।”

Related Posts

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

Continue reading
Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी