क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यहां दो फाड़ साफ नजर आ रहे हैं। गृहमंत्री लगातार अपने ही देश की सरकार के शासन व्यवस्था को निशाने पर ले रहे हैं। गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने अब एक और बयान दिया है, जो भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप को उजागर करते हैं. यह बयान ऐसे वक्त आए हैं, जब उनके और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच अनबन और मनमुटाव की खबरें हैं। नकवी ने पाकिस्तान इतिहास के सबसे बड़े घोटाले का जिक्र किया है। उनका दावा है कि इसमें जजों से लेकर राजनेताओं तक, सरकारी तंत्र के कई अहम लोग शामिल थे। नकवी ने किसी तरह से नामों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन उनके सनसनीखेज बयानों ने कई तरह की अटकलों को तेज कर दिया है।

नकवी बोले- जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के करीबी माने जाने वाले नकवी ने जोर देकर कहा है कि जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नकवी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के इतिहास में कभी इतना बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें जज, नौकरशाह, राजनेता, और बैंकर सभी शामिल हों। नकवी ने कहा, ’21 साल तक रिश्वत दी जाती रही. लोग उसे लेते रहे। हम जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि नकवी ने सेना का जिक्र नहीं किया है। इससे संकेत मिलता है, उनका बयान नागरिक प्रशासन के लिए था. पिछले कुछ हफ्तों में नकवी और शहवाज शरीफ वाली सरकार के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं। माना जाता रहा है कि नकवी पाकिस्तान के पीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं. साथ ही वह पाकिस्तान आर्मी चीफ के करीबी रिश्तेदार भी हैं। इधर, पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी इस पूरे मामले पर चुप हैं। दोनों पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टियां हैं. इन दोनों पार्टियों को पंजाब और सिंध प्रांत से अच्छा खासा समर्थन मिलता है।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी