IPL 2022 : गैरी कर्स्टन का दावा, हार्दिक पांड्या कप्तान की भूमिका के लिए पूर्ण योग्य

द न्यूज़ 15
मुंबई। IPL 2022 में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में मेंटर-कम-बैटिंग कोच के रूप में काम कर रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के कोच गैरी कस्र्टन का मानना है कि टीम का नेतृत्व करने के लिए हार्दिक पांड्या पूरी तरह से तैयार हैं। शुक्रवार को अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने पंड्या को 15 करोड़ रुपये में अनुबंधित के बाद कप्तान के रूप में घोषित किया। उनके अलावा, सीवीसी कैपिटल्स के स्वामित्व वाली टीम ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान और अनकैप्ड भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को क्रमश: 15 करोड़ रुपये और चार करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। इसका मतलब है कि अहमदाबाद की टीम 52 करोड़ रुपये के लक्ष्य के साथ मेगा आईपीएल नीलामी में प्रवेश करेगी।

कस्र्टन ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘आईपीएल के शो में कहा, “मैं एक युवा और नए कप्तान के रूप में हार्दिक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वह वास्तव में आने और योजना बनाने और यह दिखाने के लिए प्रेरित होंगे कि वह एक कप्तान के रूप में खेल के इस स्तर पर क्या करने में सक्षम है। वह एक महान खिलाड़ी हैं।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कस्र्टन ने कहा, “मुझे लगता है कि हार्दिक इस टूर्नामेंट के महत्व को समझते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि इस तरह के स्तर के साथ एक खिलाड़ी का होना हमारे लिए वास्तव में रोमांचक है।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक