भाजपा और कांग्रेस के मुख्यालयों पर पीड़ा लेकर सहारा पीड़ित निवेशक

भुगतान से संबंधित दिया ज्ञापन, देश के सभी दलों से मिलकर अपनी पीड़ा बताने का चलाया अभियान
हर हाल में कराएंगे सहारा पीड़ितों का भुगतान ज् दिवाकर
दिल्ली में पूरी तरह से खोला जाएगा सहारा और ड्राइवरों को ठगने वाली कंपनियों के खिलाफ मोर्चा

द न्यूज 15
नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकारसंयुक्त मोर्चा ने दिल्ली के भाजपा और कांग्रेस के मुख्यालयों पर पहुंचकर सहारा पीड़ित निवेशकों के भुगतान संबंधित एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में बताया गया है कि सहारा से पैसा न मिलने की वजह से पीड़ित निवेशक और जमाकर्ता सड़क पर आ गये हैं। कितने लोगों की बेटियों की शदियां नहीं हो पा रही हैं। अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। हजारों निवेशकों ने आत्महत्या कर ली है पर सहारा प्रबंधन उनका पैसा नहीं दे रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि सहारा पर लगभग दो लाख करोड़ से अधिक का भुगतान है पर सुब्रत राय कह रहे हैं कि उन्होंने निवेशकों का पाई-पाई चुका दिया है। उपायुक्त संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से बोला है कि किसी भी हालत में हमें सहारा पीड़ितों का भुगतान दिलवाना है। हमें यह लड़ाई कितनी भी लंबी और कितने भी लोगों से लड़नी पड़े पर यह लड़ाई हम जीतकर ही दम लेंगे।
उन्होंेने बताया कि देश में जितने राजनीतिक दल हैं उनके कार्यालयों पर जाकर इसी तरह से ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। यदि राजनीतिक दलों ने भी उनका साथ न दिया तो उनके खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मोदी सरकार सुब्रत राय को संरक्षण दे रही है। हमारी यह लड़ाई सहारा के साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ भी है। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश के प्रभारी तजेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर भी इस सहारा पीड़ितों और ड्राईवरों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली में वह पूरी तरह से सहारा और ड्राइवरों को ठगने वाली कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश चंद्र दिवाकर के आलावा, दिल्ली के प्रभारी तजेंद्र सिंह, राजस्थान के  प्रदेशाध्यक्ष विजय वर्मा, बिहार से सोनेलाल साह, उत्तर प्रदेश से आरिफ खान, महासचिव राधेश्याम सोनी आदि मौजूद थे।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?