ऑनलाइन छात्रों को गांजा व चरस सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस व सीआरटी टीम द्वारा शिलांग से गांजा व चरस लाकर एनसीआर क्षेत्र में आनलाईन अवैध नशे का धंधा करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग में शामिल युवती सहित 5 लोगों को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। यह लोग सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गांजा बेचने का काम करते थे।

बता दे कि एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-तीन पुलिस ने आज सेक्टर 71 के डंपिंग ग्राउंड के पास से पिंटू उर्फ कालू पुत्र गंगा सिंह, सत्येंद्र शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा, संदीप कुमार पुत्र राजू ठाकुर, आसिफ जमाल पुत्र सिराजुद्दीन तथा कुमारी काजल पुत्री सुधीर राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 30 किलो शिलांग गांजा, 236 ग्राम चरस, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि शिलांग से गांजा व चरस लाकर एनसीआर क्षेत्र में आनलाईन अवैध नशे का धंधा करते है। बिट्टू इस गैंग का सरगना है तथा अपने व्हाटसएप नंबर व क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेण्ट लेता है तथा कोरियर के माध्यम से गांजा व चरस सप्लाई करते है। अभियुक्तों द्वारा अब तक सैकडों लोगों को गांजा व चरस बेचा गया है तथा अभियुक्तों द्वारा इस अवैध काम से लाखो रूपये अर्जित किये है।अभियुक्त अपने साथ गाडी में एक लडकी अभियुक्ता काजल को साथ रखते है ताकि किसी को इन पर शक न हो। अभियुक्त बिन्टू उर्फ कालू स्वयं शिलांग जाकर सैम्पल पास करके आता था उसके बाद अभियुक्ता काजल तथा अन्य लोगों के माध्यम से ग्राहक तलाश कर कालेज व स्कूलों के आस-पास ऑनलाइन सम्पर्क कर गांजा व चरस बेचते थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पहले अपने ठिकाने पर गांजा बेचते थे। पुलिस से पकडे जाने के डर से एनसीआर क्षेत्र में ऑनलाइन गांजा व चरस बेचने का काम करने लगे।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे