इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज: समाज सेवा का अनुपम उदाहरण, 400 लोगों को कराया भोजन

रानीगंज  – इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज शाखा द्वारा संचालित महिलाओं की संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था की ओर से रानीगंज शहर में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने का अभियान जारी है।
संस्था की अध्यक्ष जया संथालिया ने बताया कि इनर व्हील क्लब विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय है,जिसमें चिकित्सा शिविर, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन,और जरूरतमंदों तक अन्य सेवाएं पहुंचाना शामिल है। इसके अलावा, गरीब इलाकों की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण, कंप्यूटर ट्रेनिंग,मेहंदी कला,और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
पूर्व अध्यक्ष ज्योति साव ने कहा की हम 20 से अधिक महिलाएं नियमित रूप से सामाजिक कार्यों में अपना समय देती हैं। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है,और इससे हमें आत्मिक शांति मिलती है।
वहीं,वरिष्ठ समाजसेविका मंजू संथालिया, जो पिछले 50 वर्षों से लायंस क्लब से जुड़ी हुई हैं,ने इनर व्हील क्लब की तारीफ करते हुए कहा रानीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन वितरण का जो कार्य इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने शुरू किया है, वह सराहनीय है। यह उनके सेवा भाव को दर्शाता है।
इस मौके पर 400 से अधिक लोगों को भोजन कराया गया, जो इनर व्हील क्लब की सेवा भावना और समर्पण का एक और उदाहरण है।
इनर व्हील क्लब की यह पहल न केवल जरूरतमंदों की मदद कर रही है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण का संदेश भी दे रही है।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप