उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के पिपलाउदी काला गांव से एक खौफनाक वारदात पेश आई है। वहां के रहने वाले मेहराज़ नाम के एक राजमिस्त्री की अपनी पत्नी रूही और दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि रूही का अपनी बहन के पति फरमान के साथ संबंध था, जो समय के साथ एक अवैध संबंध में बदल गया. दोनों अक्सर मेहराज़ की गैरहाजिरी में अकेले मिलते थे।
महराज को जब रूही के अवैध संबंध के बारे में का पता चला, तो इसके बाद उन्होंने रूही और फरमान को डांटा, लेकिन इसके बाद रूही ने अपने अवैध संबंध को खत्म करने से इनकार कर दिया और फरमान के साथ रहना चाहा .इस वजह से उसने अपने पति मेहराज़ को मारने की योजना बनाई, जो उसके रास्ते में आ रहा था।
कैसे की हत्या?
अपनी योजना के अनुसार, रूही ने अपने पति मेहराज़ के खाने में बेहोशी की दवा मिलाई. मेहराज खाना खाकर बेहोश हो गया। इसके बाद रूही ने फरमान और उसके दोस्त अदनान को घर बुलाया. तीनों ने मिलकर मेहराज़ के पैर-हाथ रस्सी से बांध दिए और एक तेज चाकू से उसका गला काट कर मेहराज़ की हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद, फरमान और अदनान वहां से भाग गए।
लेकिन रूही बिना किसी चिंता या डर के अपने बच्चों के साथ पास के बिस्तर पर सो गई और पूरी रात सोती रही, जैसे कुछ हुआ ही न हो। अगले दिन सुबह, मेहराज़ के पिता घर आए, तो उन्होंने अपने बेटे को घर में हाथ और पैर बंधे हुए मृत पाया और चीख पड़े।
पुलिस ने पकड़ लिया दोषियों को
बहू रूही से इस बारे में पूछने पर उसने बताया कि जब चोर आए होंगे। तब मेहराज़ पर हमला किया गया होगा, ताकि वह अपने आप को बचा सके. लेकिन ससुर को जब इसस बात पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रूही से पूछताछ की, जिससे सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने रूही, फरमान और अदनान को गिरफ्तार कर लिया, जो इस हत्या के लिए जिम्मेदार थे, और उन्हें जेल में डाल दिया। उन्होंने मेहराज़ की हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है।








