उद्योगपति अनिल अंबानी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना

 गया में पितरों की शांति के लिए पिंडदान

दीपक कुमार तिवारी

पटना/गया। देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी, अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे के साथ बिहार के गया शहर पहुंचे। वे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट उतरे और बोधगया, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर के दर्शन किए। ये एक धार्मिक यात्रा थी, जिसमें उन्होंने पूजा-अर्चना की और पिंडदान भी किया। जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी ने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। पंडा शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि उन्होंने अपने पिता धीरू भाई अंबानी सहित अन्य पितरों की आत्मी की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पितृदोष से मुक्ति हेतु श्राद्ध कर्मकांड किया गया। इस दौरान मोक्षदायिनी फल्गु नदी के जल से उन्होंने तर्पण भी किया। विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की ओर से उन्हें विष्णु चरण भेंट किया गया।
मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने उन्हें पिंडदान कराया। पूरे विधि-विधान से पिंडदान कर्मकांड को संपन्न कराया गया। शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि पूजा सामग्री की व्यवस्था पूर्व से करके रखी गई थी, ताकि समय पर सभी कार्य हो सके। अंबानी दंपति ने भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन कर माथा टेका और उन्होंने भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडदान कर्मकांड करने के बाद अनिल अंबानी प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए, साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे उन्होंने ध्यान भी लगाया।
अनिल अंबानी परिवार की इस यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सुरक्षा के लिए संयुक्त आदेश जारी किए थे। गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीओ, सिटी एडिशनल एसपी, डीएसपी और कई दरोगा शामिल थे। पूरी यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा का ध्यान रखा गया। यह सुनिश्चित किया गया कि अंबानी परिवार को किसी तरह की असुविधा न हो और उनकी यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!