यूक्रेन की राजधानी कीव से बचकर निकलना चाह रहा था भारतीय छात्र, गोली का हुआ शिकार- केंद्रीय मंत्री ने बताया

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से शिकार हो गया, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दी है। अपने बयान में उन्‍होंने कहा कि यूद्ध में तो ऐसा होता है।

 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली ।  यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र कथित तौर पर गोली लगने से घायल हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज, हमें पता चला है कि कीव छोड़कर जा रहे एक छात्र को गोली लग गई है। उसे वापस कीव ले जाया गया है। युद्ध में ऐसा होता है।’’

वह आगे बोले कि केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक छात्र यूक्रेन से बाहर आ सकें। बता दें कि एक मार्च को यूक्रेन के खारकीव में गोली लगने से कर्नाटक के छात्र नवीन एसजी की मौत हो गई थी। वह घटना के वक्त अपने और साथी छात्रों के लिये भोजन लेने बाहर निकला गया था।

भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है, जबकि सिंह, इस समय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उसके पड़ोसी देश पोलैंड में हैं। मंत्री के अनुसार, छात्र कीव से भागने की कोशिश कर रहा था और गोलीबारी में घायल हो गया। उन्हें कथित तौर पर शहर में वापस ले जाया गया और वह अस्पताल में हैं।

देशभक्ति का भूत चढ़ा है तो बॉर्डर पर जाकर लड़ो- शाहरुख खान पर भड़के बॉलीवुड एक्टर; उनकी फिल्म ‘पठान’ को बता दिया डब्बा
पोलैंड के रेजजो हवाई अड्डे पर जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने एएनआई को बताया कि रिपोर्टे से जानकारी हुई है कि कीव छोड़ने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई। उसे वापस कीव ले जाया गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एक पखवाड़े पहले जारी की गई एडवाइजरी के बाद से लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमा से बाहर जा चुके हैं। मंत्रालय का कहना है कि 6,000 से अधिक लोगों को घर वापस भेज दिया गया है।

भाजपा नेता का विवादित बयान : वहीं यूक्रेन में कर्नाटक के छाट नवीन की मौत के बाद आज उसका शव भारत लाया गया। इस दौरान मीडिया के सामने बातचीत में BJP विधायक अरविंद बेलाड ने विवादित बयान दे दिया। उन्‍होंने कहा कि 1 Dead Body की जगह फ़्लाइट में 8 लोग आ सकते हैं।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश