देश का सीना फख्र से चौड़ा कर दिया भारतीय सैनिकों-मौलाना फुरकान

आप्रेशन सिन्दूर की कामयाबी पर प्रधानमंत्री जी को दी बधाई

मौ. याकूब
बिजनौर। प्रमुख समाज सेवी एंव मशहूर आलिमे दीन हजरत मौलाना डा० फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने मंगलवार व बुधवार की रात आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय शस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। शस्त्र बलों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का करारा जवाब देने के लिये भारतीय बहादुर शस्त्र बलों और देश के बहादुर प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई। मौलाना मौसूफ़ ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस तरह हमारे निर्दोष और निहत्थे नागरिकों पर हमला किया। उससे लोगों में काफी गुस्सा है। हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पूरे देशवासियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी जी सख्त और अच्छी कार्रवाई करेंगे। अब पाकिस्तान के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जिससे आतंकवाद का पूरी तरह खत्मा हो सके। मुझे उम्मीद है कि इस बार फाइनल आपरेशन होगा और पाकिस्तान सुधर जाएगा। पूरा देश पीएम मोदी जी और सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा मैं सभी सुरक्षा बलों के सैन्यकर्मियों को सलाम करता हूं और सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का शुक्रिया अदा करता हूं। क्योंकि उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं को समझा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सिंदूर का हमारी भारत की संस्कृति में एक विशेष स्थान है। क्योंकि इसे विवाहित महिलाएं लगाती हैं। लेकिन पहलगाम में उनमें से कई ने इसे खो दिया था और आज मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया है।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी