Indian Politics : हल्ला कम पर गुजरात में चुप बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही खास रणनीति

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार हाइपर-लोकल कैंपेन पर जोर दे रही है। पार्टी की योजना गैर पाटीदार समुदाय के नेताओं को आगे लनो की है। साथ ही सीधे मतदाताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस साल राज्य में काफी जोर लगा रही है। कहा जा राह है कि गुजरात में अब लड़ाई कांग्रेस और आप के बीच है, वो भी भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल बनने की है। विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही अपने 41 उम्मीदवारों को ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस की ओर से इसमें देरी की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से टिकट बंटवारे में हो रही देरी के पीछे आप ही है। दरअसल कांग्रेस को इस बात का डर है कि पार्टी के जिन नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिला, उन्हें आप टिकट देकर लड़ा सकती है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 182 में से 77 जीतों पर जीत दर्ज की थी।

गुजरात में नहीं ले पाएगी हमारी जगह

कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आप गुजरात में हमारी जगह कभी नहीं ले पाएगी। यहां के मतदाता तीसरे मोर्चे को वोट देने के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने शक्ति सिंह वाघेला से लेकर केशुभाई पटेल के नेतृत्व वाली पार्टियों को खारिज कर दिया है। गुजराती गौरव अहम वजह है और आप को यहं बाहरी के रूप में देखा जाता है। आप भाजपा की टीम की तरह काम कर रही है। वो केवल कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। भापजा के बहुत से नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की दिलचस्पी दिखाई है। उनका एकमात्र उद्देश्य हमें नुकसान पहुंचाना है लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।

हर चुनाव नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी क्यों ?

गोहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अपने समर्थकों से कह चुके हैं कि कांग्रेस को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया में भले ही न दिख रहे हों लेकिन लोगों से बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर चुनाव को नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी बना देती है हम इसे लेकर स्थानीय नेताओं से सवाल करते हैं, क्योंकि वही यहां के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। आखिर क्यों यह चुनाव जगदीश राठौर बनाम भूपेंद्र पटेल नहीं हो सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में गुजरात से दूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। राहुल की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि उनकी यात्रा गुजरात से होकर नहीं गुजरने वाली है। राज्य में कांग्रेस बीते 27 सालों से सत्ता से बाहर है। पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल ने राज्य के २७ मंदिरों का दौरा किया था। तब इस बात को लेकर सवाल उठे कि कांग्रेस को अपनी धर्मनिरपेक्ष नीति से हटने की क्या जरूरत है ?

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी