Indian Politics : मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे के बाद गुजरात में आप का बढ़ा 4 फीसद वोट : केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में एक बड़ा दावा किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारने के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत चार फीसदी तक बढ़ा है. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा फेक केस करके बीजेपी को क्या मिलता है? देश का समय खराब करते हो. हां मनीष सिसोदिया पर जब से रेड की है गुजरात में में हमारा 4 फीसदी वोट शेयर बढ़ गया है, गिरफ्तार करेंगे तो 6 प्रतिशत वोट और बढ़ जाएगा।

केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, उनके गांव गयी तथा उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली. सीबीआई के लोग कहते हैं कि उन्हें सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला लेकिन उन पर उन्हें गिरफ्तार करने का दबाव है.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दिया है।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की लेकिन उनके किसी भी विधायक ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया. केजरीवाल ने कहा, ‘‘पूरी तरह से भ्रष्ट पार्टी में शिक्षित लोगों की कमी है जबकि ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी में पढ़े-लिखे, आईआईटी डिग्रीधारक लोग हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा वे विधायकों को खरीदने के लिए 20-50 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. अगर मैं स्कूल तथा अस्पताल बनाना चाहता हूं तो क्या मैं कुछ गलत कर रहा हूं.’’ गौरतलब है कि आप सरकर यह बताने के लिए सोमवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लेकर आयी कि दिल्ली में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हो गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में एक बड़ा दावा किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारने के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत चार फीसदी तक बढ़ा है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा फेक केस करके बीजेपी को क्या मिलता है? देश का समय खराब करते हो. हां मनीष सिसोदिया पर जब से रेड की है गुजरात में में हमारा 4 फीसदी वोट शेयर बढ़ गया है, गिरफ्तार करेंगे तो 6 प्रतिशत वोट और बढ़ जाएगा।
  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?