Indian Politics : हास्यास्पद है पलटूराम का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना : सुरेन्द्र कुमार सिंह

दिल्ली भाजपा के नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने विपक्ष के प्रधानमंत्री पद का चेहरा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बनाने की कवायद को हास्यास्पद बताया है। उनका कहना था कि जिस नेता का अपना कोई ठिकाना ही नहीं है वह प्रधानमंत्री को टक्कर देंगे ? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जब लालू प्रसाद यादव ने दुत्कार कर दिया था तो भाजपा ने उनका साथ दिया था। गत विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार भाजपा के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बने हैं पर उन्होंने भाजपा का एहसान मानने के बजाय उसे धोखा दिया। धोखेबाज नीतीश को जनता ही सबक सिखाएगी। नीतीश कुमार पलटूराम हैं कहीं लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर से भाजपा में आने के लिए लालायित न होने लगें।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का चेहरा है ही नहीं पर दावेदार हर पार्टी में है। कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहती है। नीतीश कुमार पहले बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तो बन जाएं। अगले चुनाव में तो वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी नहीं बन पाएंगे। यदि राजद और जदयू मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।

सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार पद के लिए कुछ भी करते हैं। एक दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसी को टक्कर में नही मान रहे थे और अब खुद को टक्कर में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को लेकर यही नीतीश कुमार विपक्ष से कह रहे थे कि कोई नहीं है टक्कर में। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बिहार की जनता को तो अपनी धोखेबाजी का जवाब दें तभी प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री का दावेदार बता रही है तो टीएमसी ममता बनर्जी को, आम आदमी पार्टी केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही तो एनसीपी शरद पवार को हर दल अपने नेता को प्रधानमंत्री बनान चाहता है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!