India Pakistan Relations : पाकिस्तान में भारतीय शो दिखाने वाले टीवी चैनलों पर एक्शन, कहा- ‘तुरंत बंद करें…’

PAK Govt Stop Telecast Indian content on TV: पाकिस्तान में भारतीय टीवी सामग्री दिखाने पर रोक लगा दी गई. वहां की हुकूमत का कहना है कि कोई भी टीवी ऑपरेटर प्रतिबंधित कंटेंट नहीं दिखा सकता.

INDIAN TV Content in Pakistan: पाकिस्‍तान में भारतीय टीवी शो और फिल्‍में देखने का लोगों में बड़ा चस्‍का है. हालांकि, वहां की हुकूमत और कट्टर संगठनों को अवाम का ये शौक बिल्‍कुल नहीं भा रहा. खबर है कि पाकिस्तानी हुकूमत ने भारतीय कंटेंट (Indian Content) दिखाने वाले टीवी चैनलों और केबल ऑपरेटरों के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है.

पाकिस्‍तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pemra) की ओर से केबल टीवी ऑपरेटरों को भारतीय सामग्री का प्रसारण तुरंत बंद करने की चेतावनी दी गई है. आदेश में कहा गया है कि केबल टीवी ऑपरेटर अवैध घोषित या प्रतिबंधित भारतीय सामग्री का प्रसारण न करें, और जहां भी ऐसा किया जा रहा है, उसको तत्‍काल बंद करवा दें. अथॉरिटी ने कहा कि केबल टीवी नेटवर्क पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए Pemra लाइसेंसधारी के अलावा किसी अन्य चैनल को अनुमति नहीं दी जाएगी.

‘किसी भी उल्लंघन से सख्‍ती से निपटा जाएगा’

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा है कि उनके नियमों के अनुसार, किसी भी उल्लंघन से सख्‍ती से निपटा जाएगा. अथॉरिटी ने कहा कि उसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने अवैध भारतीय चैनलों को प्रसारित करने वाले केबल ऑपरेटरों द्वारा उल्लंघन की खबरों पर अभियान छेड़ दिया है. वहीं, डॉन की खबर में कहा गया कि केबल ऑपरेटरों द्वारा प्रतिबंधित भारतीय कंटेंट पाकिस्‍तान में दिखाना सुप्रीम कोर्ट और पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन है.

 

कई बड़े शहरों में नेटवर्क सीज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी के कराची स्थित ऑफिस ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया है और डिजिटल केबल नेटवर्क, होम मीडिया कम्युनिकेशंस (प्राइवेट) लिमिटेड, शाहजेब केबल नेटवर्क और स्काई केबल विजन जैसे केबल ऑपरेटरों पर छापा मारा है. वहीं, हैदराबाद स्थित ऑफिस ने 23 केबल ऑपरेटरों पर छापा मारा और 8 नेटवर्क सीज किए, जो भारतीय सामग्री की ब्रॉडकास्टिंग कर रहे थे.

‘कारण बताओ नोटिस’ किए जा रहे जारी

इसी प्रकार, मुल्तान स्थित ऑफिस ने बहावलनगर शहर और केबल ऑपरेटरों, अर्थात सिटी डिजिटल केबल नेटवर्क, स्टेट केबल नेटवर्क, नसीब और जमील केबल नेटवर्क, वर्ल्ड ब्राइट केबल नेटवर्क, स्टार इंफॉर्मेशन कंपनी और ग्लोबल सिग्नल केबल नेटवर्क पर छापे मारे हैं. इसके अलावा कई और क्षेत्रों में भी ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर जवाब मांगा जा रहा है.

  • Related Posts

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    डेनमार्क की सबसे लंबी उम्र वाली इंसान बनीं…

    Continue reading
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा