भारत दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने के लिए उत्साहित : कोहली

मुंबई| भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम जनवरी 2018 में जोहान्सबर्ग की सबसे कठिन परिस्थितियों में जीते तीसरे टेस्ट से काफी प्रेरणा लेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करने और ऐसी जगह सीरीज जीतने के लिए उत्साहित है जहां भारत पहले कभी नहीं जीता है।

कोहली ने आगे कहा, “हम उस (जोहान्सबर्ग 2018) जीत से प्रेरणा ले सकते हैं। हम शायद उस दौरे की सबसे कठिन परिस्थितियों में जीते थे। इसलिए हमें इससे बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। अगर हम सही मानसिकता और आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करते हैं तो हम निश्चित रूप से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।”

कोहली ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी जगह है जहां हमने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है, इसलिए हम जीतने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम सिर्फ एक टेस्ट जीतने के बारे में नहीं सोचते हैं। हम सीरीज जीतने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे।”

भारत ने कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में 20 टेस्ट मैच खेले हैं, केवल तीन में जीत हासिल की है और 2018 में टीम पिछले दौरे पर 2-1 से हार गई थी। दक्षिण अफ्रीका को घर में हराने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका रही हैं।

Related Posts

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

Continue reading
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस