78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

ऋषि तिवारी

आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर नोएडा सेक्टर 41 स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल शाखा ३ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का हर्षोउल्लास के साथ आयोजन किया गया तथा श्री चैतन्य संस्थान के संस्थापक डॉ बी एस राव को उनके 78वें जन्म दिवस पर हृदय से याद करते हुए विद्यालय के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल एमपी सिंह तथा एसोसिएट एजीएम गौतम चौधरी, प्रधानाचार्या ऋतु श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्या पिंकी झा, क्षेत्र प्रभारी सैमससंन जॉन ने मिलकर ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया । साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय ने अलंकरण समारोह का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों की शपथ ली और अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि एमपी सिंह एवं प्रधानाचार्या ऋतु श्रीवास्तव ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रदर्शन करते हुए देश के प्रति सेवा एवं देशभक्ति की भावना को महसूस किया । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने यह भी बात कही की आने वाले वक्त में हम इसी तरह बच्चों के लिए नए-नए कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास हो और बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता लगे

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!