अनिश्चितकालीन अनशन दूसरा दिन भी रहा जारी, अनशनकारी की स्थिति हुआ नाजुक 

समस्तीपुर । पूसा प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन पर अखिल भारतीय खेत ग्रामीण एवं मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, भाकपा-माले नेता पारो देवी के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष इस्तेखार व संचालन भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार यादव ने किया।
खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य केदार कुमार मो.इस्तेखार, धर्मेंद्र कुमार, राज कुमार ने सभा को संबोधित किया। प्रखंड के सभी पंचायतों में वंचित गरीब भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर आवास देने की गारंटी की जाए। एवं पूर्व में वासगीत पर्चा दिया गया है उसे सभी को अविलंब भूमि देकर बसाया जाए, प्रखंड के तमाम पंचायतों में मनरेगा, राशन-किरासन अन्य योजनाओं में हो रहे लूट-खसोट पर रोक लगाकर उच्च स्तरीय जांच कराने, सभी पंचायतों में नल-जल कार्य को सुदृढ़ करने तथा प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दे सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर आज दूसरा दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन में खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने पूसा प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि जनता का जायज मांग पर प्रखंड प्रशासन पीछे हट रहे हैं इसे पता चलता है प्रखंड में किस तरह से कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आगे उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक यह अनशन जारी रहेगा।
भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे हैं अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक प्रखंड प्रशासन से वार्ता नहीं हुआ है आगे उन्होंने कहा कि जब तक जनता की सवाल को लेकर 21 सूत्री मांगों पूरा नहीं होगा तब तक आंदोलन को और धारदार और तेज किया जाएगा। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार जी का स्थिति नाजुक होते जा रहा है लेकिन प्रखंड प्रशासन का अभी तक कोई पहल नहीं दिख रहा पूसा प्रखंड के तमाम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बिना कमीशन खोरी का एक भी काम नहीं होता है इसे जड़ से उखाड़ने के लिए इस आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा और जब तक जिला से पदाधिकारी नहीं आएंगे तब तक मांगों पर वार्ता नहीं होगा। खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने का कि विभिन्न मांगों को लेकर कल से चल रहे प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थ में कल प्रखंड मुख्यालय पर होगा आक्रोशित आंदोलन जिसकी जवाबदेही प्रखंड प्रशासन की होंगी।
अनशन के समर्थन में खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य सुनीता देवी, केदार कुमार, भागनारायण राय, अजय कुमार व राजकुमार, चंदन कुमार, भूपेन तिवारी, गुड़िया देवी, रंजीत कुमार, मो. हारून, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी