भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन 10वें दिन समाप्त

पूसा/समस्तीपुर: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का पूसा अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के 10वें दिन बथुआ पंचायत के गरीबों के हाथ में 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद समाप्त हो गया। शेष बचे पंचायतों के गरीबों को भी 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र देने का आश्वासन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा दिया गया है।
इसके बाद आंदोलन स्थल पर सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि भाकपा-माले का आंदोलन रंग लाया है। 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र मिलने पर गरीबों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अंचलाधिकारी के द्वारा गरीबों को 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। पिछले 6 माह के अंदर प्रखंड मुख्यालय पर पांच बार प्रदर्शन किया गया, इसके बाद 8 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा था। उन्होंने कहा कि 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र मिलने पर अब गरीब-मजदूर भी सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन कर पाएंगे। मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, जितेन्द्र राय,भाग्यनारायण राय आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा