आयरलैंड-भारत के बीच बेलफास्ट के मैदान पर दोनों टी20 सीरीज के मुकाबले खेले गए थे। आयरलैंड ने इस सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। आयरलैंड दौरे पर सभी को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए दिखेंगे, लेकिन दुखद ऐसा नहीं हुआ. वैभव और उनके फैंस का इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। बेलफास्ट में खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में वैभव को अपना डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस के मन में इसको लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में काफी बड़े रिकोर्ड्स को चकना-चूर किया है। इसकी वजह से उनके डेब्यू का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री से था, लेकिन न उनको पहले मैच में मौका मिला न ही दूसरे में।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर दोनों मुकाबलों में गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। कप्तान अय्यर ने जब प्लेइंग-11 का ऐलान किया था, तब टीम में दो खिलाड़ियों का डेब्यू होना था, लेकिन वैभव का नाम इसमे शामिल नहीं था। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे दोनों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू दूसरे टी20 सीरीज के मुकाबले में कर लिया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेड्गे को टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी का नाम टीम में न देखकर फैंस को निराशा हुई और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विष्य बन गया। एक यूजर ने कहा कि वैभव को टीम में सिर्फ टिकट बेचने के लिए रखा है वहीं एक और ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में होना जरूरी है।
तीसरे यूजर ने गौतम गंभीर को निशाना बनाते हुए कहा,’मैं चाहता हूं इंडिया हार जाए गौतम गंभीर का सारा घमंड टूट जाएगा,101 लोगों को राजभोग खिलाऊंगा। देखा मैंने बोला था वैभव आज नहीं खेलेगा। घमंड़ी गंभीर वैभव को आज फिर से नहीं खिलाया. प्रिंस को प्रसिद्ध की जगह मौका दिया, सुंदर की जगह सूर्यांश को टीम में लाए गया. बेचारा वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा. बिहारी से क्या दुशमनी समझ में नहीं आता,अगर इशान किशन झारखंड से नहीं खेलता, बिहार से खेलता तो इशान को भी टीम में शामिल नहीं करते।







