BBC के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा,सर्वे के लिए पहुंची 60 से 70 लोगों की टीम

BBC के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।कुछ दिनों पहले BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद हुआ था। दरसअल मंगलवार 14 फरवरी को अधिकारी मीडिया संस्थान के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पर सर्रच ऑपरेशन करने पहुंचे। फिलहाल, जांच जारी है। कहा जा रहा है कि अधिकारी कुछ जानकारियों को वेरिफाई करने के लिए पहुंचे हैं। हाल ही के दिनों में बीबीसी गुजरात दंगों और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बनाई गई वीडियो सीरीज के चलते चर्चा में रही थी। इस दौरान जितने भी कर्मचारी ऑफिस पहुंचे थे सबके फोन आयकर विभाग ने जब्त र लिये।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सभी कर्मचारियों को घर जाने से मना कर दिया है। हालांकि कुछ ऐसे कर्मचारी भी थे जो आज दफ्तर नहीं आये थे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की इस कार्रवाई के बारे में मीडिया संस्थान के लंदन स्थित कार्यालय को भी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही इस पर रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है। इस सर्च अभियान को BBC डॉक्यूमेंट्री के साथ जोड़ा जा रहा है। BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर आपकों जता हें विवाद इतना बढ़ गया था कि इसको बैन करने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कई जगहों पर इसको लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे। हालांकि अभी तक इस पर आयकर विभाग ने आफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है कि ये एक छापेमारी है या फिर एक सर्वे है।

मुंबई दफ्तर पर भी सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली के अलावा आयकर विभाग के अधिकारी सर्वे के लिए मुंबई स्थित दफ्तर भी पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के फोन ले लिए गए हैं। सूत्रों से मिलीं जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की 60 से 70 लोगों की टीम सर्वे के लिए पहुंची है। इस दौरान ञफिस में पुराने खातों को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग की टीम ने कर्मचारियों के फोन बंद करा दिए गए हैं और साथ ही किसी को व्यक्ति को आने-जाने से रोक दिया है. आईटी विभाग की इंटरनेशनल टैक्सेशन विंग बीबीसी पर सर्वे कर रही है. अंतर्राष्ट्रीय कराधान और मूल्य निर्धारण अनियमितताओं के लिए दिल्ली और मुंबई समेत 20 कार्यालयों में सर्वेक्षण किया जा रहा है।

Related Posts

जयपुर में तेंदुए का ‘आतंकी’ अंदाज: दुकान में घुसा, शटर गिराया, फिर 3 घंटे का ड्रामा
  • TN15TN15
  • November 28, 2025

जयपुर के चांदपोल इलाके में कल्याण कॉलोनी की…

Continue reading
सीजेएम इरम हसन ने नारी निकेतन व श्रद्धानंद बाल आश्रम का किया निरीक्षण

करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

  • By TN15
  • June 11, 2026
बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!