नीलोखेड़ी में सीवर पाईप लाईन का उद्घाटन और एसटीपी का शिलान्यास : कबीरपंथी

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को आ रहे हैं हरियाणा, यमुनानगर और हिसार में विशाल जनसभाओं को करेंगे संबोधित

करनाल, (विसु) । नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने वीरवार को नीलोखेड़ी की किसान बस्ती गली नंबर 1 में करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनी सीवर पाईप लाईन का उद्घाटन किया और नीलोखेड़ी के पास करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये से बनाए जाने वाले एसटीपी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया, यह एसटीपी 280 किलोवाट बिजली का उत्पादन भी करेगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्रगति पर हैं। सभी को निमंत्रण देते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं, उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट मिलने जा रहा है तथा इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नीलोखेड़ी से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर कार्यक्रम में चलना है तथा उनके विचारों को सुनना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यमुनानगर और हिसार में दोनों जगह विशाल जन सभाओं को संबोधित करेंगे।
विधायक ने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार अपनी मेहनत के बल पर मिल रहा है, यही नहीं, युवाओं के लिए विभिन्न तरह के कोर्स प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश भारती, काला सीकरी, सतनाम आहूजा, शिव नाथ कपूर, चमेल सिंह, राजबीर शर्मा, जय भगवान सीकरी, बलबीर मराठा, सुरेश डाबरथला, केवल सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा