वैशाली में हाईवा ने बाइक सवार दो भाइयो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली । वैशाली जिले के गोरौल -सरैया  सड़क मार्ग पर गुरुवार को सुबह बेलगाम हाईवा की ठोकर से एक  युवक की दर्दक मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी वही एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है दोनों बाइक से था। सरैया मार्ग से आरही हाइवा ने बाइक मे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे यह हादसा हुई है। मृतक युवक और जख्मी युवक दोनों सगा भाई है। स्थानीय लोगो ने जख्मी युवक को गोरौल सी एच सी ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।युवक की हालत को देखते हुये सदर के डाक्टरो ने उसे पी एम सी एच रेफर कर दिया है।दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी नंदू राय के  पुत्र सोनू कुमार ( 22)के रूप में किया गया है। सोनु कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं रंजीत कुमार( 24 )
गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि सोनु कुमार अपने बड़े भाई के रंजीत के साथ अपनी शादी का कार्ड बाँटने जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के निकट ये दर्दनाक हादसा हुई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर आवागवन  पुरी तरह से बाधित कर दिया।करीब साढ़े तीन घंटे के बाद बहुत मान मनौल के बाद सड़क जाम को समाप्त करायी गयी।घटना की सूचना मिलते हीं  थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह, अवर निरीक्षक शिवम कुमारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा  गया।बताया गया है कि सोनु कुमार का विवाह इसी माह के 26 तारीख को कुढ़नी थाना क्षेत्र के गौसी  गांव में होना तय   था।सभी तैयारी हो रही थी। इसीबीच  विधाता को  कुछ और मर्जी।पांच दिन बाद जहा सोनू को  दूल्हा के रूप मे देखता वह सफ़ेद कपड़े लिपटा दिख रहा था।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस