उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन हत्यारों व भू-माफिया के साथ खड़ा

बिलग्राम तहसील में करीब 140 पट्टधारक वर्षों से अपने भूमि अधिकार से वंचित

सीतापुर जिले की सिधौली तहसील व हरदोई जिले की सण्डीला तहसील की ग्राम सभाओं छावन व भटपुर में गोमती नदी के किनारे सीतापुर की ग्राम सभा हिण्डौरा के 3 किसानों की जमीन पर ख़ड़ी गेहूं, सरसों व मटर की फसल पर उप जिलाधिकारी सिधौली ने 20 फरवरी को ट्रैक्टर चलवा दिया। यह कार्यवाही सीतापुर व हरदोई के उन लोगों की शिकायत पर हुई जिन्होंने उपर्युक्त तीन में से एक किसान परिवार के पुत्र राजू उर्फ अरविंद की 2019 में हत्या करवाई। उल्टे जिनकी फसल पर ट्रैक्टर चला उनकी अपने विपक्षियों के खिलाफ नदी के किनारे की जमीन पर 10-20 वर्षों से कब्जा कर खेती करने की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हरदोई जिले की बिलग्राम तहसील की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात व कुरसठ नगर पंचायत में कई परिवारों की भूमि पर राजेन्द्र व देवेन्द्र अवस्थी पुत्र चुन्नीलाल का करीब 40 वर्षों से कब्जा है। अगस्त, 2024 में राजस्व अधिकारियों ने दो परिवारों को कब्जा दिलाया। 2 व 3 अप्रैल, 2025 को करीब 12 लोगों को और कब्जा मिला किंतु दो लोगों की भूमि पर पुनः भू-माफिया काबिज हो गए। अभी भी करीब 35 परिवार अपने भूमि अधिकार से वंचित हैं। इसके अलावा 101 पट्टे 2004 के भी हैं। 2 व 3 अप्रैल, 2025 की कार्यवाही में दो लोगों को कब्जा मिल गया था किंतु 99 परिवार अभी भी अपने भूमि अधिकार से वंचित हैं।
31 मार्च को जब भू-माफिया दूसरों की भूमि पर बोई फसल काट रहा था तब किसानों ने उप-जिलाधिकारी, बिलग्राम को सूचित किया। उप जिलाधिकारी ने किसानों को सलाह दी कि भू-माफिया को फसल काट लेने दी जाए। किसान उसी शाम से परौली ग्राम में सई नदी के पुल पर जहां भू-माफिया द्वारा दूसरों की भूमि पर बोई शेष फसल अभी भी खड़ी है धरने पर बैठे हैं। आज धरने का 10वां दिन है। हमारी मांग है कि उपरोक्त लोगों को अपने पट्टे पर कब्जा दिलाया जाए और इतने वर्षों से अपनी जमीन से वंचित रखने के लिए मुआवजा भी दिलाया जाए।

  • Related Posts

    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading
    TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान 

    टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर