श्रम बंधु बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा ने श्रमिकों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कार्रवाई की मांग किया

नोएडा। मासिक जिला श्रम बंधु की बैठक जिला कलेक्ट सभागार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई। बैठक में उप श्रम आयुक्त श्री राकेश द्विवेदी व सहायक आयुक्त श्री सुभाष यादव ने कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने विभिन्न विवादों में जारी वसूली प्रमाण पत्रों में दर्शीई गई धनराशि को शीघ्र वसूलकर श्रमिकों को भुगतान करवाने, मेरठ ट्रिब्यूनल न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन करवाते हुए संबंधित सभी माली व सफाई कर्मचारियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्य पर बहाल करवाने व 46 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये वसूलकर श्रमिकों को भुगतान कराए जाने व मैसर्स- भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड सेक्टर- 16 ए, नोएडा, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दादरी, एक्सीलेंट टूल्स एण्ड कॉम्पोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, विनायक एक्सपो प्लाजा लिमिटेड, महावीर अप्रैल, शिव नादर यूनिवर्सिटी, निप्पोंन टियूब्ल लिमिटेड, लिस्टर मोएस्नर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आर एफ बी लेटेक्स लिमिटेड, नियो क्राफ्ट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड आदि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए उनका समाधान किए जाने की मांग किया।
बीएचईएल संस्थान में चल रही श्रम समस्याओं पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय के उदासीनता पूर्ण रवैया अपनाए जाने को रेखांकित करते हुए कहा कि दो महीने से अधिक समय हो गया श्रमिक धरनारत है और 01 से 03 जुलाई 2025 को हड़ताल कर तालाबंदी किए जाने का आंदोलन प्रस्तावित है लेकिन उक्त का भी क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त उद्योग में किसी भी प्रकार की श्रम अशांति या घटना होगी तो उसके लिए क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय श्री हरि ओम गौतम जी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
उक्त सभी मुद्दों का जिला अधिकारी द्वारा समाधान कराए जाने का आश्वासन ट्रेड यूनियनों नेताओं को दिया और अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इसी तरह इंटक नेता डॉक्टर के पी ओझा, एचएमएस नेता आरपी सिंह, एक्टू नेता अमर सिंह, सीटू नेता रामस्वारथ, ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन के नेता रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, ज्ञानचंद, बाली आदि ने श्रमिकों के मुद्दों/ समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में श्रम विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी गण और उद्योगपतियों के संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    • By TN15
    • August 19, 2026
    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग