ग्लोबल कंपटीशन के दौर में हर विद्यार्थी को प्रतिभा में निरंतर निखार लाना जरूरी : गरिमा

सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल में आयोजित क्राफ्ट,साइंस एंड सोशल साइंस एक्जीविशन का महापौर ने किया उद्घाटन,

 शिल्पकारी, पेंटिंग और रंगोली कला में सामाज के  उन्नत आचार विचार व व्यवहार के साथ प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बताया  जरूरी 

पश्चिम चम्पारण/बेतिया,जितेंद्र कुमार। नगर के सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल में आयोजित क्राफ्ट, साइंस एंड सोशल साइंस एक्जीविशन में मुख्य अतिथि रहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर क्षेत्र में ग्लोबल कंपटीशन है। इस दौर में परिश्रम के बल पर अपनी प्रतिभा में निरंतर निखार लाना हर एक विद्यार्थी की मौलिक जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मुझे आज बेहद खुशी है कि प्रतिभावान स्कूली बच्चों की मेधा को सम्मान करने का सुअवसर आज विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया है।  एक्जीविशन का अर्थ ही प्रदर्शन, दिखाना या देखने के लिए प्रस्तुत करना होता है। स्कूली उम्र से बच्चों को ऐसे आयोजनों में शामिल करना उनकी मेधा और प्रतिभा में निखार का उत्तम पहल है। आज के आयोजन पर बात करें तो शिल्पकारी,पेंटिंग और रंगोली आदि कला में सामाजिक दृष्टिकोण और उन्नत आचार विचार और व्यवहार को आकार देने की पहल शामिल होती है। जबकि विज्ञान जनित अनुसंधान के माध्यम से हमें व्यक्तियों और समाज पर कला के प्रभाव को समझने में मदद कर सकता है। वही सामाजिक विज्ञान, मानव समाज का अध्ययन करने वाली शैक्षिक विधा है। इसमें अनेक विषय शामिल होते या रहते हैं।इसमें पुरातत्व, अर्थशास्त्र,भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र आदि विषय शामिल होते हैं। मैं आज सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल प्रबंधन का आज आभार व्यक्त करना चाहूंगी कि ऐसे आयोजन के माध्यम से सैकड़ों स्कूली बच्चों की प्रतिभा में निखार का कार्य किया जा रहा है।
  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त