अनशन के समर्थन में चौथा दिन प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा-माले ने बीडीओ का किया पूतला दहन

प्रखंड प्रशासन का आज निकलेगा अर्थी जुलूस

समस्तीपुर पूसा। भाकपा-माले प्रखंड कमिटी के झंडा-बैनर तले चौथा दिन प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनशन के समर्थन में बीडीओ का पूतला दहन किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव अमित कुमार व संचालन माले प्रखंड कमिटी सदस्य केदार कुमार ने किया। मोरसंड एवं कुबौलीराम सहित अन्य पंचायत में पूर्व से प्राप्त वासगीत पर्चाधारियों को भूमि उपलब्ध कराने, प्रखंड के तमाम पंचायत में मनरेगा योजना में योजनाओं में लूट-खसोट रोक लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने, जन वितरण प्रणाली में कम राशन देने वाले डीलरों पर करवाई हो, हरपुर निवासी बटेश्वर ठाकुर के घर जेसीबी से तोड़ने वाले अपराधी पर गिरफ्तारी करने, विभिन्न पंचायत में बंद पड़े नल-जल कार्य को सुदृढ़ करने, आंगनवाड़ी, पशु शेड अन्य तमाम योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को रोक लगाने को लेकर प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए अनशन के समर्थन में चौथा दिन विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ का पुतला दहन किया गया। वह सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार में अफसर साही चरम सीमा पर बढ़ गए हैं चार दिन बीत जाने के बावजूद भी अनशनकारियों से अभी तक प्रखंड प्रशासन वार्ता नहीं किया इससे प्रतीत होता है कि प्रखंड प्रशासन की मिली भगत से योजना में लूट-खसोट किया गया है। वही आगे उन्होंने कहा कि अनशनकारियों से मांगों पर सकारात्मक वार्ता नहीं हुआ तो आज प्रखंड प्रशासन का अर्थी जुलूस निकाला जाएगा
मौके पर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार सिंह, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य सुनीता देवी, भागनारायण राय, अजय कुमार, बतहु महतो, भगवतीया देवी, विभा देवी, व भूपेन तिवारी, रंजीत कुमार, किरण देवी रंजीत कुमार पटेल आदि दर्जनों माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला