झारखंड के सिमडेगा में महिला को डायन करार देकर आग में झोंक दिया, जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़ित

द न्यूज 15

रांची | झारखंड के सिमडेगा जिले में एक महिला को डायन करार देकर आग की लपटों में झोंक दिया गया। वह बुरी तरह झुलस गयी है। स्थानीय सदर हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के कपड़ों में आग लगाये जाने के पहले उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी और सिर के बाल काट दिये गये। बीते चार जनवरी को भी सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक 34 वर्षीय युवक संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जला डाला था।

पुलिस ने बताया कि सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने बर्बरता की। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुलसी हुई महिला ने इलाज के दौरान पुलिस को दिये गये बयान में अपने साथ हुई बर्बरता की पूरी दास्तान बतायी है। उसने हमला करनेवाले लोगों के नाम भी बताये हैं।

इधर, सिमडेगा में युवक को जलाने की घटना पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को तलब किया था। राज्यपाल ने ऐसी घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे पुलिस अफसरों और कर्मियों को निलंबित करने को कहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि झारखंड में प्रतिवर्ष डायन हत्या और प्रताड़ना के 400 से भी ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। पुलिस अनुसंधान विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2015 से 2020 के बीच 207 लोगों की हत्या डायन बताकर की गयी। इस दौरान डायन प्रताड़ना के कुल 4560 मामले दर्ज किये गये।

Related Posts

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

जोधपुर के मसूरिया इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति…

Continue reading
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप