लालू के जवाब में मोदी का परिवार 

विक्रम राज 
विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजनीति सीखनी चाहिए। जहां विपक्ष के नेताओं की सोच खत्म होती है वहां से मोदी की सोच शुरू होती है। यह मोदी को राजनीति महारत मिलना ही कि विपक्ष के हर दांव को पीएम मोदी उल्टे उन पर ही लगा देते हैं। प्रधानमंत्री के अपने को देश का चौकीदार बताने पर जब कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है, कहा तो  बीजेपी के हर कार्यकर्ता और मोदी समर्थकों ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया।
 ऐसे ही अब जब पटना के गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली में राजद मुखिया लालू प्रसाद ने मोदी के परिवार न होने की बात कही तो अब बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही मोदी समर्थकों ने अपने को मोदी के परिवार का बताना शुरू कर दिया। लालू के जवाब में PM मोदी के “मैं हूं मोदी का परिवार” वाला नारा देते ही बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करके “मैं हूं मोदी का परिवार” लिखना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं पर सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल बदल दिए हैं। मानो देखते ही देखते “मैं हूं मोदी का परिवार” वाला नारा सुपरहिट हो गया है।
देखने की बात यह भी है कि गत लोकसभा के प्रचार में जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री का नाम जोड़ते हुए गुजरात के गधों की चर्चा कर दी तो, पीएम मोदी ने अपने को गधे की तरह कितना भी बोझ लाद के बावजूद सिर न हिलाने वाला बताते हुए लोगों की सहानुभूति बटोर ली थी।
दरअसल पीएम मोदी को वाकपटुता में वह महारत हासिल है कि विपक्ष के हर दांव को वह विफल कर देत हैं और विपक्ष का दांव उन पर ही उल्टा पड़ जाता है। चाहे सदन हो, सड़क हो या फिर चुनावी सभाएं मोदी ने ऐसा माहौल बना रखा है जैसे अब भी कांग्रेस की सरकार चल रही हो पर उनके नेता गलती कर रहे हैं। होना यह चाहिए कि विपक्ष के नेता मोदी को घेरने पर हो यह रहा है तो प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है। वैसे क्षेत्रीय दलों में तो चाहे एनसीपी हो, नेशनल कांफ्रेंस हों, डीएमके हों, या फिर दूसरी पार्टियां मोदी के खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं।
मोदी ऐसे ही नहीं भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गारंटी की बात नहीं कर आ पा रहे हो। पीएम मोदी अपने जीवन को खुली किताब बताते हैं। मोदी देश के लिए समर्पित होने की बात करते हुए कि  कोई निजी सपना नहीं है। वह लोगों के सपने को ही अपना संकल्प बताते हैं। वह जनता के सपनों को पूरा करने में जिंदगी खपाने की बात करते हैं। वह 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार बताते हैं।
  • Related Posts

    छोटी सोच, बड़ी समस्या-बदलाव कहाँ से शुरू हो?
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सोच है।…

    Continue reading
    परिवर्तन की मांग का समय आ गया है, यदि नीति में नहीं, तो सत्ता में
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    1 मार्च को संयुक्त राज्य अमरीका के युद्धोन्मादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?