कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़ों का हक मुसलमानों को दिया : शाह

समस्तीपुर / सरायरंजन । अमित शाह ने सोमवार को बिहार के समस्तीपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण के राज्यों को भी बड़ा संदेश दे दिया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी। वहीं उन्होंने लालू यादव पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने पिछड़ों के आरक्षण पर लूटमारी की। इसका हिसाब देना होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को समस्तीपुर के सरायरंजन में जनसभा को संबोधित किया । शाह ने कहा अभी-अभी कर्पूरी ठाकुर जी को मोदी जी ने भारत रत्न देकर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर बनाने का काम किया है। उन्होंने मैथिली भाषा को सम्मान देने की मांग की थी और अटल जी ने आठवीं अनुसूची में शामिल किया था।

अमित शाह ने जनसभा में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पिछड़े समाज का अगर कोई विरोधी है तो वो कांग्रेस है। लालू जी उन्हीं की गोद में बैठे हैं। काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट को समाप्त कर दिया गया।अमित शाह ने आगे कहा, मंडल कमीशन को भी ठंडे बस्ते में डाला, राहुल बाबा के पिता राजीव गांधी ने इसका विरोध किया था। नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए आयोग बनाया और संवैधानिक पहचान दिलाई। पिछड़ा समाज के आरक्षण पर डाका कांग्रेस ने डाला।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में क्या हुआ? रातोंरात पिछड़ा समाज का आरक्षण काट दिया। आंध्र प्रदेश में भी चार प्रतिशत उनका आरक्षण काटा। लालू जी ने पिछड़ों के आरक्षण पर लूटमारी की। इसका हिसाब देना होगा।

अमित शाह ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि भाजपा कर्नाटक व आंध्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी। 27 मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में पिछड़ा समाज के हैं, कांग्रेस में तो डबल डिजीट में भी नहीं होते थे। उन्होंने आगे कहा, “लालू जी आप चारा खाकर जेल गए थे, आपके साथी भी भ्रष्टाचार करने वाले हैं। इन्होंने जो खाया है, मोदी जी वापस लाएंगे”।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “