हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष समेत 23 नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, यूपी में अखिलेश के करीबी ने ज्वाइन की AAP

कांग्रेस के नेताओं को ‘आप’ की सदस्यता दिलवाने के बाद सत्येंदर जैन ने कहा कि AAP गवर्नेंस मॉडल की मांग पूरे देश में हो रही है

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। पंजाब में बड़ी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (AAP) अब अन्य राज्यों में भी विस्तार की योजना पर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की योजना है कि आने वाले समय में पार्टी हिमाचल प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में अपना विस्तार करे। तीनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी आने वाला विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। इसी क्रम में AAP ने हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के 23 नेताओं को ‘आप’ में शामिल करवाया है। हिमाचल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जय ठाकुर भी ‘आप’ में शामिल हो गएं हैं।

कांग्रेस के 23 नेताओं ने थामा ‘आप’ का दामन: हिमाचल प्रदेश के 23 कांग्रेस नेताओं ने ‘आप’ का दामन थाम लिया है और इसमें हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंदर जैन की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने ‘आप’ की सदस्यता ली। मनीष ठाकुर के साथ साजिद अली, राकेश ठाकुर , गौरव ठाकुर, जसवीर सिंह , प्रवेश शर्मा , रोनी घेड़ा, चेतन चौहान समेत 23 यूथ कांग्रेस के नेताओं ने आप की सदस्यता ली। इस मौके पर AAP हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंदर जैन ने कहा कि आप गवर्नेंस मॉडल की मांग हिमाचल में भी हो रही है और हिमाचल में लोग राजनीति में बदलाव चाहतें हैं। सत्येंदर जैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। आज यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर समेत 23 जिला परिषद मेंबर और ग्राम प्रधान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। मैं ‘आप’ हिमाचल के परिवार में ‘आप’ सभी का स्वागत करता हूँ।”
अखिलेश के करीबी ने जॉइन की आम आदमी पार्टी: यूपी में करारी हार के बाद अखिलेश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अखिलेश यादव के करीबी नेता और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सुमित चपराना ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुमित ने कहा कि वो ‘आप’ और अरविन्द केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर AAP जॉइन कर रहें हैं। सुमित गौतमबुद्ध नगर जिले से आतें हैं।

Related Posts

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’…

Continue reading
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पीएम मोदी ने बुधवार को राज्यसभा सांसदों के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

  • By TN15
  • March 18, 2026
सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

  • By TN15
  • March 18, 2026
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव