गुरुग्राम में पनीर ढंग से काटने की बात पर चढ़ा पारा, होटल के कुक ने साथी को चाकू मारा

द न्यूज 15 
गुरुग्राम |  पनीर के बड़े टुकड़ों की जगह छोड़े टुकड़े करने की बात कहने भर से एक रसोइये की जान पर बन आई। आरोप है कि टोकने से नाराज दूसरे कुक ने साथी उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से सोनीपत निवासी सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो सेक्टर-49 स्थित वाटिका बिजनेस पार्क में स्थित एक होटल में कुक का काम करता है। 10 मार्च की रात आठ बजे होटल की रसोई में सोनीपत निवासी सुनील, असम निवासी विष्णु और असम निवासी स्वर्ण माया पांडा काम कर रहे थे। उसने बताया कि वो रसोई में मशरूम लेने के लिए गया था, तभी उसने देखा कि विष्णु रसोई मे चाकू से पनीर काट रहा था। सौरव ने बताया कि उसने विष्णु को पनीर के बड़े टुकड़े करने की बजाय छोटे टुकड़ने करने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर टोकने से विष्णु नाराज हो गया और उसे गाली देने लगा। सौरव का आरोप है कि उसने विष्णु को गाली देने से रोका तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया।
चाकू लगने से घायल सौरव चिलाया और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर होटल मैनेजर राविया अग्रवाल व स्टाफ के अन्य कर्मचारी वहां आ गए और घायल अवस्था में उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से बाद में परिजन घायल को पीजीआई रोहतक ले गए। पुलिस को घटना की शिकायत मिलने पर सेक्टर-50 थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

Continue reading
छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर