बलिया में नारी चौपाल में मारपीट के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

द न्यूज 15  
बलिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में ब्लाक संसाधन केंद्र चिलकहर पर नारी चौपाल के कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित होने के बाद एक प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र में ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर पर बीते नौ मार्च को नारी चौपाल के कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस वीडियो में एक शिक्षिका एक शिक्षक को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रही है।
उन्होंने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर दो खण्ड शिक्षा अधिकारियों से इस मामले की जांच कराई गई और जांच में घटना की पुष्टि हुई है। उन्होंने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय सवन, राजभर बस्ती की प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय एवं प्राथमिक विद्यालय डान्देपुर के सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि मारपीट के मामले में गड़वार थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है।
  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!