असम में राहुल गांधी ने सीएम हिमंत विस्वा शरमा को ललकारा, भ्रष्ट बताया

भले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा न हुई हो पर सभी दलों ने चुनावी संघनाद कर दिया है। बीजेपी राम मंदिर को लेकर माहौल बनाने में लगी है तो कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बलबूते चुनावी वैतरणी पार करने की रणनीति बनाई है।
राहुल गांधी ने असम में झंडे गाड़ रखे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ललकार दिया है। उन्होंने हिमंत विस्वा सरमा पर फिर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बुधवार (24 जनवरी, 2024) सुबह असम के बारापेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच दावा किया कि सीएम सरमा देश के सबसे भ्रष्ठ मुख्यमंत्री हैं और उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कंट्रोल करते हैं. उन्हीं के पास सीएम का कंट्रोल है। अगर असम सीएम कुछ भी गृह मंत्री के खिलाफ बोलेंगे तब उन्हें पार्टी से निकाल फेंका जाएगा।

केरल के वायनाड से पार्टी सांसद ने आगे दावा किया कि बीजेपी वालों को जितने केस लगाने हैं, वे लगा लें। उन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह केस से नहीं डरते हैं. वह न तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से डरते हैं और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से खौफ खाते हैं।

कांग्रेस की पूर्व अंतरिम चीफ सोनिया गांधी के बेटे की ओर से इस दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि बीजेपी-आरएसएस के लोग एक धर्म, जाति, भाषा और प्रदेशों को दूसरे से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं मगर हम मोहब्बत फैलाते हैं. बीजेपी के लोग नफरत से भरे हैं जिनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हैं।

असम सीएम को लेकर कांग्रेस नेता बोले- उनके (हिमंत बिस्वा सरमा) दिल में पूरी दुनिया से नफरत है। वह सुबह उठते हैं और उनके दिल से नफरत निकलती है। लड़ाई उनसे नहीं बल्कि जंग उनके दिल में नफरत से है। नफरत को नफरत कभी नहीं काट सकती है। अगर किसी ने आपको गलत बोला और आपने भी उसे वैसा ही उल्टा बोला तो यह ऐसे ही जारी रहेगा। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से काटा जा सकता है। नफरत के पीछे डर छुपा होता है। ये लोग देश में डर और नफरत फैलाते हैं।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई