आईएमएस नोएडा ने की द ग्रीन-वे के साथ एमओयू साइन

देव मणि शुक्ल

नोएडा। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आईएमएस नोएडा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस वर्ष से संस्थान ने अपने सभी यूनिफॉर्म और आधिकारिक मर्चेंडाइज़ को पारंपरिक कपड़ों की जगह इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल फैब्रिक से तैयार करने की घोषणा की है। यह पहल द ग्रीन-वे कंपनी के साथ सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को ऐसा परिधान उपलब्ध कराना है जो न केवल आरामदायक हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाए।

आईएमएस नोएडा के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि हम अपने छात्रों में हरित सोच को बढ़ावा देना चाहते हैं। यूनिफॉर्म में यह बदलाव पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न सिर्फ अकादमिक रूप से आगे बढ़ें, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी समझें। यह बदलाव आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की ओर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली प्रयास है।

द ग्रीन-वे के सह-संस्थापक अक्षुन गर्ग ने कहा कि आईएमएस नोएडा जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। यह साझेदारी छात्रों में सस्टेनेबल फैशन और जिम्मेदार उपभोग की आदत को बढ़ावा देगी। यह मॉडल अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रेरित करेगा। वहीं हमारा लक्ष्य है कि संस्थान में आने वाले दो वर्षों में सभी विभागों की यूनिफॉर्म, टी-शर्ट, बैग और अन्य मर्चेंडाइज़ पूरी तरह सस्टेनेबल मटेरियल से तैयार किए जाएं। इसके साथ ही छात्रों को रीसाइक्लिंग और पर्यावरण-संरक्षण से जुड़े विशेष प्रशिक्षण व कार्यशालाओं से भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे वास्तविक जीवन में इस सोच को आगे बढ़ा सकें।

आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि यह कदम छात्रों और संकाय दोनों में ग्रीन लिविंग की आदत को मजबूत करेगा और समाज को एक स्पष्ट संदेश देगा कि शिक्षा और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं।

  • Related Posts

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading
    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!