आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा को कौशल आधारित एवं मूल्यपरक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन स्किल-बेस्ड एंड वैल्यू-ड्रिवन लर्निंग’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में आयोजित टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट 2026 के दौरान प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से आईएमएस की डीन प्रोफेसर डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी एवं लोकेश वशिष्ठ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
संस्थान को मिले सम्मान पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आईएमएस नाएडा के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि आज की शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उस ज्ञान को वास्तविक जीवन में सार्थक रूप से लागू करने की क्षमता विकसित करना भी होना चाहिए। आईएमएस नोएडा में हमारा निरंतर प्रयास एक ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना रहा है, जहां शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास और मजबूत जीवन-मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाए। यह सम्मान हमारी इसी सोच और दिशा की सराहना के साथ-साथ हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे आईएमएस नोएडा परिवार के सामूहिक प्रयासों का उत्साहवर्धन है। यह हमें विद्यार्थियों और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धतियों को निरंतर विकसित करने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
लोकेश वशिष्ठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने आईएमएस नोएडा को यह सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और जीवन-मूल्यों से जोड़ने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देता है। यह सम्मान आईएमएस नोएडा की शिक्षा में गुणवत्ता और कौशल विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वहीं, प्रोफेसर डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि आईएमएस नोएडा में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग जगत से जुड़ाव तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि आईएमएस नोएडा को मिला यह सम्मान संस्थान की कौशल आधारित, गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त आईएमएस परिवार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवश्यक कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।

  • Related Posts

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading
    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन