आईएमएस नोएडा को एमडीआरए कॉलेज सर्वे में उत्कृष्ट रैंकिंग

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा एवं आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी ने एमडीआरए बेस्ट प्रोफेशनल कॉलेज सर्वे 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया। मार्केटिंग एंड डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएट्स (एमडीआरए) ने जनवरी महीने में सर्वे कराया जिसका परिणाम 30 जून 2025 को प्रकाशित किया गया। आईएमएस को यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और नवाचार से प्रेरित दृष्टिकोण के लिए मिला।

आईएमएस नोएडा को यह उपलब्धि भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी लॉ कॉलेजों की सूची में 11वां स्थान प्राप्त हुआ। आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन अकादमी को देश के निजी फैशन कॉलेजों में 11वीं रैंक प्राप्त हुई। संस्थान के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन को निजी मास कम्युनिकेशन कॉलेजों में 16वां स्थान मिला। वहीं बीसीए पाठ्यक्रम को 20वीं रैंक प्राप्त हुई, एवं निजी बीबीए कॉलेजों की श्रेणी में देशभर में 24वां स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे शिक्षकों, छात्रों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। आईएमएस हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए कार्य करता रहा है। यह मान्यता हमारे विश्वास को और सशक्त करती है कि हम सही दिशा में अग्रसर हैं।

वहीं आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने बताया कि जनवरी महीने में एमडीआरए द्वारा जारी सर्वे में संस्थान ने हिस्सा लिया। इस सर्वे को दो हिस्से थे जिसके पहले हिस्से में संस्थान ने इनटेक क्वालिटी, एकेडमिक एक्सीलेंस, इन्फ्रास्टकचर, लीडरशिप डेवलपमेंट, एवं प्लेसमेंट का डाटा सर्वेक्षण फॉर्म के माध्यम से एजेंसी को जमा किया। वहीं दूसरे हिस्से में सर्वे एजेंसी ने परसेप्शन का डाटा देशभर के शिक्षक, छात्र, प्लेसमेंट कंपनी एवं करियर एक्सलेटर से इकट्ठा किया। इन दोनो का स्कोप निकाल कर देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का चयन किया गया। डॉ. धवन ने कहा कि हमारा मिशन छात्रों के लिए आवश्यक कौशल के साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय रैंकिंग में यह उपलब्धि अनुभवात्मक शिक्षा, अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • Related Posts

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    पुलिस दमन के बावजूद किसान संघर्ष जारी रहेगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द