मृदा पोषण के क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं की अहम भूमिका : डा रमण त्रिवेदी

जिले के विभिन्न प्रखंडों से 40 उर्वरक विक्रेताओं की शुरू हुई प्रशिक्षण। मिट्टी, मनुष्य एवं वातावरण को स्वस्थ रखने की जरूरत

 

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली, के सभागार में 40 उर्वरक विक्रेताओं के लिए आयोजित “उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. रमण त्रिवेदी, निदेशक छात्र कल्याण, डा. मधुसूदन कुण्डू निदेशक प्रसार शिक्षा ने किया। साथ ही सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक छात्र कल्याण डा रमण त्रिवेदी ने प्रशिक्षणार्थीयों को सक्षम प्रसार कार्यकर्त्ता मानते हुए किसानों को संतुलित उर्वरक का प्रयोग कराने की अपेक्षा की तथा मिट्टी, मनुष्य एवं वातावरण को स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया।


केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, डा. रविन्द्र कुमार तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को मृदा पोषण के क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका से अवगत कराते हुए उन्हें किसानों को उर्वरक की सही मात्रा तथा उनके उचित प्रयोग बताने की सलाह दी। उन्होंने प्रशिक्षण की अवधि में विश्वविद्यालय से आमंत्रित किये जाने वाले मृदा पोषण एवं फसल उत्पादन विशेषज्ञों के द्वारा दिये जाने वाला जानकारी का पूर्ण लाभ लेने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के भारती उपाध्याय, विषय वस्तु विशेषज्ञ (फसल उत्पादन-सह-प्रशिक्षण समन्यवयक) ने समेकित पोषण प्रबंधन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षकों को बताया। कार्यक्रम का मंच का संचालन भारती उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षण के दौरान ई. विनिता कश्यप, डा. संचिता घोष, अभिलिप्सा विश्वाल, निशा रानी, विद्यापति चौधरी आदि ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि