फूट-फूटकर रोए फाजिलनगर सीट से बसपा प्रत्याशी इलियास अंसारी, बोले- सपा में रहने के कारण मेरी बेटी विधवा हो गई

इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य बीते दिनों भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से टिकट मिलने के बाद इलियास अंसारी पार्टी से नाराज हो गए

द न्यूज 15 

लखनऊ। उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने फाजिलनगर सीट से हाल ही में सपा छोड़ कर आए इलियास अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। बसपा से टिकट मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इलियास अंसारी भावुक हो गए और कहने लगे कि सपा में रहने के कारण मेरी बेटी विधवा हो गई।
मीडिया से बात करते हुए इलियास अंसारी ने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। समाजवादी पार्टी की राजनीति के चलते मेरी 22 साल की बेटी विधवा हो गई। पार्टी की वजह से मेरे दामाद की हत्या हो गई। समाजवादी पार्टी मेरी हत्या कराना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के लोग स्वामी प्रसाद मौर्य को हराकर दम लेंगे।
इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य बीते दिनों भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से टिकट मिलने के बाद इलियास अंसारी पार्टी से नाराज हो गए। इलियास का दावा है कि वे पिछले 30 साल से भी अधिक समय से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट काटकर थोड़े दिनों पहले पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बना दिया गया।
टिकट नहीं मिलने के बाद इलियास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी और चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बसपा ने इस सीट से संतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इलियास अंसारी के बसपा में शामिल होने के तुरंत बाद बसपा ने संतोष तिवारी की उम्मीदवारी को वापस ले लिया और इलियास अंसारी को उम्मीदवार बना दिया। फाजिलनगर सीट मुस्लिम बाहुल्य होने और यहां के मुसलमानों के बीच अच्छी पकड़ होने की वजह से बसपा ने इलियास अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया। इलियास अंसारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य भी रहे हैं।
फाजिलनगर से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर इलियास अंसारी ने कहा कि उनको लेकर लोगों के बीच गुस्सा है। इस बार यहां की जनता उनकी धूर्तता और उनकी राजनीति का सफाया कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे पडरौना से भागकर फाजिलनगर आए हैं लेकिन मैं यहां से भी उनको भगाकर दम लूंगा।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 10, 2026
पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • June 10, 2026
‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !

  • By TN15
  • June 10, 2026
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  

  • By TN15
  • June 10, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  

V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म

  • By TN15
  • June 10, 2026
V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म

जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 

  • By TN15
  • June 10, 2026
जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय!